{"_id":"69f33f6626cd2d07010c96f7","slug":"video-ambedkar-jayanti-procession-held-in-bilsanda-pilibhit-2026-04-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बिलसंडा में निकाली गई आंबेडकर जयंती समारोह शोभायात्रा, जय भीम के लगे नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बिलसंडा में निकाली गई आंबेडकर जयंती समारोह शोभायात्रा, जय भीम के लगे नारे
Mukesh Kumar
Updated Thu, 30 Apr 2026 05:09 PM IST
Link Copied
पीलीभीत के बिलसंडा में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य पर शोभायात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। यह कार्यक्रम गांव घनश्यामपुर से शुरू हुआ। शोभायात्रा में शामिल लोग हाथों में नीले झंडे लिए 'जय भीम' के नारे लगा रहे थे। यात्रा घनश्यामपुर की लुंबिनी बुद्ध कल्याण समिति से प्रारंभ होकर नगर की मेन मार्केट, गुरुद्वारा सड़क, कमल पार्क, बमरौली तिराह और पुरानी बैंक ऑफ वडोदरा होते हुए वापस घनश्यामपुर पहुंची। जगह-जगह फूलों की वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। रैली में युवाओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान युवा डीजे की धुन पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। सभी वक्ताओं ने बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर चलने और सामाजिक एकता बनाए रखने का संकल्प लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।