{"_id":"680f69058f998ee7cf06a2d2","slug":"video-dirt-spread-in-the-village-animals-are-being-tied-in-the-garbage-disposal-center-2025-04-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"गांव में पसरी गंदगी... कूड़ा निस्तारण केंद्र में बांधे जा रहे जानवर, वीडियो में देखें हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव में पसरी गंदगी... कूड़ा निस्तारण केंद्र में बांधे जा रहे जानवर, वीडियो में देखें हाल
पीलीभीत जिले में ग्राम पंचायत के कचरे के निस्तारण को लाखों रुपये की लागत से बनाए गए कूड़ा निस्तारण केंद्र खुद ही कूड़ा हो रहे हैं। कागजों पर संचालित अधिकांश निस्तारण केंद्र बदहाल हो गए हैं। कहीं बड़ी बड़ी घास उग आई तो किसी कूड़ा निस्तारण केंद्र में जानवर बांधे जा रहे हैं।
अमरिया ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में बने कूड़ा निस्तारण केंद्रों की हालत सबसे अधिक बदहाल है। ग्राम पंचायत जगत के मजरा नूरपुर में बने निस्तारण केंद्र में कूड़े का निस्तारण तो नहीं हुआ। निस्तारण केंद्र में जानवर बांधे जा रहे हैं। गांव और निस्तारण केंद्र के आसपास गंदगी का अंबार है। यही हाल अमरिया ग्राम पंचायत के कूड़ा निस्तारण केंद्र का है। कस्बे में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं और कूड़ा निस्तारण केंद्र संचालन न होने से खुद ही कूड़ा हुआ जा रहा है। ग्राम पंचायत उदयपुर माफी के आरआरसी सेंटर का हाल भी ऐसा ही है। कूड़ा निस्तारण केंद्र में ताला और आसपास घास उगी है। डीपीआरओ रोहित भारती ने बताया कि कूड़ा निस्तारण केंद्र के संचालन को लेकर निर्देश जारी किए जा चुके हैं। निस्तारण केंद्र में जानवर बांधे जाने की जांच कराएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।