{"_id":"67122375ecaa0589d20b7541","slug":"video-palbhata-ma-mahal-ka-jamana-para-avathha-kabja-ka-varathha-ma-paratharashana-bhama-aarama-na-nakal-jalsa","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पीलीभीत में महिला की जमीन पर अवैध कब्जे के विरोध में प्रदर्शन, भीम आर्मी ने निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पीलीभीत में महिला की जमीन पर अवैध कब्जे के विरोध में प्रदर्शन, भीम आर्मी ने निकाला जुलूस
पीलीभीत में अवैध कब्जे, बकाया गन्ना भुगतान व क्षेत्र की समस्याओं को लेकर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट में जुलूस निकाला। प्रदर्शन के बाद मांगों को लेकर डीएम को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी न्यायिक को दिया।
भीम आर्मी के कार्यकर्ता कलक्ट्रेट तिराहा पर एकत्र हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए डीएम कार्यालय के पास पहुंचे। प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद डीएम संजय कुमार सिंह को संबोधित ज्ञापन एडीएम न्यायिक अजीत परेश को दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि सरैया की रहने वाली रीना देवी के निकाश पर गांव के ही कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया। लेखपाल ने हटवाया लेकिन फिर कब्जा कर लिया गया। मांग उठाई कि शहर के बरातघर का नाम फिर से बदलकर कांशीराम बारात घर किया जाए। इसके अलावा अन्य मांगों को रखा गया है। इसके अलावा बरखेड़ा चीनी मिल पर बकाया गन्ना भुगतान दिलाने की मांग की गई है। इस दौरान भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष सौरभ भारतीय, ज्ञानेंद्र कुमार, मलखान, तौहीद खां, श्यामलाल सहित काफी लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।