{"_id":"69f353a2bab85083b10d1c41","slug":"video-isc-ka-rajalta-aauta-rayabral-ma-ojasava-nashhatha-thavayasha-va-samathathha-ka-camaka-mathha-2026-04-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"ISC का रिजल्ट आउट, रायबरेली में ओजस्वी, निष्ठा, दिव्यांशी व समृद्धि की चमकी मेधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ISC का रिजल्ट आउट, रायबरेली में ओजस्वी, निष्ठा, दिव्यांशी व समृद्धि की चमकी मेधा
यूपी के रायबरेली में काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) नई दिल्ली ने बृहस्पतिवार को कक्षा 10वीं (आईसीएसई) और 12वीं (आईएससी) की परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए। नतीजे आने के बाद मेधावियों के चेहरे खिले और खुशी से चहक उठे। स्कूलों में मेधावियों का जमावड़ा लगा तो शिक्षकों और अभिभावकों संग जश्न मनाया गया।
अभी तक सीआईएससीई से जिले में महज चार स्कूल ही संचालित होते थे, लेकिन इस बार सलोन में संचालित पांचवां स्कूल भी शामिल हो गया। इससे पांचों स्कूलों में नतीजों की खुशी साफ देखने को मिली। अन्य बोर्डों के नतीजों की तरह सीआईएससीई में भी बालिकाओं का जलवा कायम रहा। बालकों से ज्यादा बालिकाओं ने उत्कृष्ट नतीजे हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।
सीआईएससीई में 10वीं और 12वीं के मेधावियों में शुरूआती दोनों स्थानों पर बालिकाओं ने कब्जा किया है। आईसीएसई (10वीं) में सेंट पीटर्स स्कूल की ओजस्वी सिंह ने 97.8 प्रतिशत और दिव्यांशी ने 97.6 प्रतिशत अंकों के साथ अपनी मेधा का परिचय दिया है, वहीं आईएससी (12वीं) में सेंट जेम्स स्कूल की निष्ठा वर्मा ने 96.10 प्रतिशत और सेंट पीटर्स स्कूल की समृद्धि श्रीवास्तव ने 96.00 प्रतिशत अंक अर्जित कर उत्कृष्ट नतीजे हासिल किए हैं।
इसी तरह मेधावियों की सूची में रायन इंटरनेशनल स्कूल और न्यू विजन स्कूल के बच्चों ने भी जगह बनाई है। अल्फा कॉन्वेंट स्कूल के बच्चे पहली बार 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए, जिन्होंने भी अच्छे नतीजे लाने की पूरी कोशिश की। पांचों स्कूलों में परीक्षाफल आने के बाद ही जश्न मनाने का सिलसिला शुरू हुआ, जो शाम तक चलता रहा। मेधावियों और उनके परिवारीजनों के साथ खुशी मनाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।