{"_id":"6958deca71890f0760068275","slug":"video-rayabral-ka-llgaja-ma-biipasa-btha-hana-sa-nprta-dayavarajana-kasab-ma-jama-sa-nagara-vasaya-ma-aakarasha-2026-01-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली के लालगंज में बाईपास बंद होने से रूट डायवर्जन, कस्बा में जाम से नगर वासियों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली के लालगंज में बाईपास बंद होने से रूट डायवर्जन, कस्बा में जाम से नगर वासियों में आक्रोश
रायबरेली में बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग-232 पर लालगंज कस्बा के बाईपास स्थित रेलवे ओवरब्रिज बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भारी वाहनों का दबाव नगर के अंदर बढ़ गया है। इससे कस्बा में जाम की समस्या उत्पन्न हो गई है। पुल के मुख्य हिस्से में दो स्थानों पर कंक्रीट धंसने की समस्या सामने आई है। इसके बाद मरम्मत कार्य शुरू कराया गया।
सुरक्षा के दृष्टिगत पुल के दोनों सिरों पर सीमेंट के बड़े गर्डर रखकर बैरिकेडिंग कर दी गई है। ओवरब्रिज पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह रोक दिया गया है। ट्रक, बस और अन्य भारी व छोटे वाहन अब नगर से होकर गुजर रहे हैं। इससे शाम से ही नगर में जाम की स्थिति बनी रही।
अधिकारियों के अनुसार, क्षतिग्रस्त हिस्से को पूरी तरह दुरुस्त करने में 15 दिन से अधिक समय लग सकता है। तब तक पुल बंद रहेगा। उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहिताश्व सिंह तूफानी ने बताया कि बाईपास का यह ओवरब्रिज वर्ष 2018 में तैयार हुआ था। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। लेकिन, छह माह के भीतर ही पुल क्षतिग्रस्त हो गया था।
वर्ष 2019 में इस पर आवागमन बंद कर दिया गया था। करीब छह साल बाद मरम्मत पूरी होने पर तीन नवंबर को पुल दोबारा चालू हुआ। उन्होंने बताया कि दोबारा चालू होने के कुछ ही दिनों बाद पुल की कंक्रीट फिर धंस गई थी। उस समय पुल को बंद नहीं किया गया। लोहे की चादर लगाकर वाहनों की आवाजाही जारी रखी गई।
शुक्रवार को आखिरकार पुल को पूरी तरह बंद कर मरम्मत कार्य शुरू कराया गया। उन्होंने जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की मांग की। भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज अवस्थी ने कहा कि पुल के बार-बार क्षतिग्रस्त होने से अधिकारियों की लापरवाही सामने आ रही है। यह पुल प्रधानमंत्री से जुड़ा है। इसे तत्काल ठीक किया जाना चाहिए।
व्यवसाई सचिन रस्तोगी ने कहा कि समय पर मरम्मत पूरी नहीं हुई तो जाम और बढ़ेगा। लोगों की परेशानियां भी बढ़ेंगी। वाहन चालकों ने बताया कि पुल बंद होने की सूचना के लिए कहीं भी स्पष्ट संकेतक नहीं लगाए गए हैं। बैरिकेड के सामने पहुंचने पर ही पुल बंद होने की जानकारी मिल रही है। इससे असुविधा हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।