{"_id":"67dfd1469dbe8ceff60661f3","slug":"video-rayabral-ma-garamanae-na-kaya-paratharashana-bl-mata-ka-sabb-bna-dapara-para-lga-raka-2025-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : रायबरेली में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, बोले- मौत का सबब बने डंपरों पर लगे रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : रायबरेली में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, बोले- मौत का सबब बने डंपरों पर लगे रोक
रायबरेली में रविवार को ग्रामीणों ने भारी वाहनों के आवागमन को लेकर सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। इस दौरान डंपरों को रोका गया। असल में डंपरों की तेज रफ्तार ने हादसों का ग्राफ बढ़ा दिया है। हर दिन हादसे होते हैं और लोग इसका शिकार हो रहे हैं। प्रशासनिक स्तर पर डंपरों की रफ्तार पर कोई ब्रेक नहीं लगाया जा रहा है।
भदोखर थाना क्षेत्र के दरियापुर से एम्स लिंक मार्ग शहर का सबसे बड़ा हादसों का केंद्र बन गया है। एक तरफ ओवरब्रिज कि निर्माण हो रहा है तो दूसरी ओर डंपर तेज रफ्तार में गुजर रहे हैं। इस कारण जाम की समस्या के साथ हादसे हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने समस्या के निस्तारण को लेकर कई बार आवाज उठाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। रविवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।