{"_id":"69957a061ee33156b00c2b01","slug":"video-rayabral-ma-paugdha-sa-takaraii-kara-pata-patara-oura-mama-ka-mata-tha-ghayal-2026-02-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में पेड़ से टकराई कार, पिता-पुत्र और मामा की मौत; दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में पेड़ से टकराई कार, पिता-पुत्र और मामा की मौत; दो घायल
यूपी के रायबरेली में परशदेपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में पिता-पुत्र व मामा की मौत हो गई। जबकि, दो अन्य युवक घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
नगलिया बुलंदशहर निवासी मुकेश (43) व उनके बेटे कुनाला और अलीगढ़ निवासी विष्णु ठाकुर सुबह रायबरेली स्टेशन पर बुलंदशहर से स्टेशन पर उतरे, इसके बाद तीनों लोग प्रतापगढ़ के लिए चल पड़े। इनको चंदन मिश्रा (23) व दिव्यांशु निवासी पूरे तिलकदास मजरे लखनपुरसूर जिला प्रतापगढ़ कार से लेकर जा रहे थे।
रास्ते में परशदेपुर-रायबरेली रोड पर किरहीनाला गोपालपुर गांव के पास कार पेड़ से टकराने के बाद खड्ग में पलट गई। इसमें मुकेश कुमार, कुनाल व विष्णु ठाकुर की मौत हो गई। यह तीनों लोग कार में पीछे बैठे थे। जबकि, कार चला रहे और आगे की सीट पर बैठे चंदन मिश्रा व दिव्यांशु घायल हो गए। इनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बताते हैं कि चंदन मिश्रा की बहन की शादी में शामिल होने के लिए प्रतापगढ़ जा रहे थे। डीह थानाध्यक्ष जीतेंद्र मोहन सरोज ने शवों को पोस्टमार्टम के साथ परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।