{"_id":"69df4b25edbbd14388062bbc","slug":"video-video-gasa-saldara-ka-le-lga-lina-thhapa-ma-lga-raha-parashana-thama-naha-raha-kallta-2026-04-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गैस सिलिंडर के लिए लगी लाइन, धूप में लोग रहे परेशान, थम नहीं रही किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गैस सिलिंडर के लिए लगी लाइन, धूप में लोग रहे परेशान, थम नहीं रही किल्लत
गैस सिलिंडर की किल्लत थम नहीं रही है। तमाम कोशिशों के बाद भी लोगों को सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। शहर में होम डिलीवरी भी शुरू हो गई है लेकिन सिलिंडर उस समय नहीं मिल रहा है, जब उसकी सख्त जरूरत होती है। हाल यह है कि बुकिंग और मेसेज आने के बाद दस दिन की वेटिंग चल रही है। ऐसे में लोगों को रसोईघर चलाने के लिए इंडेक्शन के साथ चूल्हे का सहारा लेना पड़ रहा है।
पश्चिम एशिया में युद्ध का संकट जब से शुरू हुआ है जिले में गैस सिलिंडर पर संकट आ गया है। हर दिन सिलिंडर पाने के लिए लोगों की लंबी लाइन शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में देखी जाती है। लोग तपती धूप में गैस सिलिंडर के लिए लाइन में खड़े होने के लिए मजबूर हैं। मंगलवार को शहर में गैस सिलिंडर की किल्लत रही। सुबह गोराबाजार स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर एक गाड़ी लोड आया, जिससे उन उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर दिया गया, जिनकी बुकिंग रविवार को हुई थी। बुधवार को बुकिंग कराने वालों को गैस सिलिंडर नहीं मिला।
शहर के बालापुर के राजन शुक्ला बताते हैं कि ईकेवाईसी पूरी है, बुकिंग के बाद मेजेस आ गया है लेकिन दस दिन की वेटिंग बताई जा रही है। सत्यनगर के दीपक श्रीवास्तव का कहना है कि वेटिंग के नए पेंच ने समस्या को बढ़ा दिया है। आचार्य द्विवेदी नगर की आरती जायसवाल का कहना है कि सिलिंडर न मिलने से उनको इंडेक्शन पर खाना पकाना पड़ रहा है। इससे बिजली की बिल बढ़ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।