{"_id":"6a78862c0725bea2c001b3cb","slug":"video-video-imama-hasana-va-karabl-ka-shahatha-ka-yatha-ma-nakal-cahallma-ka-jalsa-2026-08-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: इमाम हुसैन व कर्बला के शहीदों की याद में निकला चेहल्लुम का जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: इमाम हुसैन व कर्बला के शहीदों की याद में निकला चेहल्लुम का जुलूस
खीरों (रायबरेली)। कस्बे के फतेहपुर मोहल्ले में रविवार शाम हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की शहादत की याद में चेहल्लुम का जुलूस निकाला गया। जुलूस शाम करीब पांच बजे फतेहपुर मोहल्ला स्थित मस्जिद के सामने से शुरू हुआ। इसमें मुस्लिम समुदाय के बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
जुलूस फतेहपुर मोहल्ले से निकलकर मुख्य चौराहा होते हुए थाना मोड़ तक पहुंचा। इसके बाद जुलूस वापस लौटकर सेमरी स्टैंड पहुंचा, जहां इसका समापन किया गया। इस दौरान लोगों ने हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की शहादत को याद किया।
जुलूस के दौरान कस्बे में शांति एवं सौहार्द का माहौल बना रहा। निर्धारित मार्ग से जुलूस शांतिपूर्वक निकाला गया। इस मौके पर रियासत अली, नसीरुद्दीन, आफाक खां, मोइदुद्दीन, गुलाम हजरत, फरचंद अली, गुफरान सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।