{"_id":"6a50af8f7b380da9ee0f8fb6","slug":"video-video-jalbharava-sa-tarasata-garamanae-10-sal-sa-naha-mal-samathhana-thanaka-javana-bra-taraha-parabhavata-2026-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जलभराव से त्रस्त ग्रामीण, 10 साल से नहीं मिला समाधान, दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जलभराव से त्रस्त ग्रामीण, 10 साल से नहीं मिला समाधान, दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित
घुरवारा (रायबरेली)। क्षेत्र के जहनामऊ उर्फ भगवतीपुर ग्राम सभा के गोविंदपुर गांव में जलभराव की गंभीर समस्या से ग्रामीण लंबे समय से जूझ रहे हैं। गांव में पानी निकासी के लिए नाली की व्यवस्था नहीं है और न ही आवागमन के लिए खड़ंजा बना है, जिससे लोगों का दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दिनों में हालात और भी बदतर हो जाते हैं। गलियों में पानी भर जाने से घरों से निकलना तक मुश्किल हो जाता है। गांव के फूलचंद, अखिलेश यादव, राहुल और अंकुश ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार खंड विकास अधिकारी को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने जनसुनवाई पोर्टल 1076 पर भी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन उसके बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। करीब 10 वर्षों से लगातार इस परेशानी का सामना कर रहे ग्रामीण अब खुद को पूरी तरह उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव के कारण उनका आवागमन पूरी तरह बाधित हो चुका है और बच्चों, बुजुर्गों तथा मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।