{"_id":"6a50c989198210c3550828c0","slug":"video-video-brasha-ka-karanae-mataha-machhachhara-maraga-bha-lga-parashana-hathasa-ka-khatara-bna-2026-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बारिश के कारण मटिहा-मछेछर मार्ग बहा, लोग परेशान, हादसे का खतरा बना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बारिश के कारण मटिहा-मछेछर मार्ग बहा, लोग परेशान, हादसे का खतरा बना
तेज बारिश के कारण शुक्रवार सुबह मटिहा-मछेछर मार्ग बह गया। गड्ढा होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। इस मार्ग से प्रतिदिन 10 हजार से ज्यादा लोगों का आना जाना रहता है।
सूचना के बाद भी लोक निर्माण विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे। इससे लोगों में नाराजगी है। दिनेश यादव, संतराम वर्मा, पवन मिश्रा का कहना है कि मार्ग मरम्मत के नाम पर महज खानापूर्ति की जाती है। यही वजह है कि बारिश में सड़क कई स्थानों पर बह गई है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। इससे हादसे का खतरा मंडरा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।