सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   VIDEO: मार्केट पर कब्जा करने के प्रयास में दो व्यावयायिक साझेदारों के बीच चली गोली, नौ लहूलुहान

VIDEO: मार्केट पर कब्जा करने के प्रयास में दो व्यावयायिक साझेदारों के बीच चली गोली, नौ लहूलुहान

ishwar ashish ishwar ashish
Updated Fri, 15 Aug 2025 04:55 PM IST
VIDEO: मार्केट पर कब्जा करने के प्रयास में दो व्यावयायिक साझेदारों के बीच चली गोली, नौ लहूलुहान
हरचंदपुर कस्बे में दो व्यावसायिक साझेदारों के बीच मार्केट पर कब्जा करनेे के लिए तनातनी चल रही थी। शुक्रवार को एक साझेदार ने हरचंदपुर कस्बे में बनी मार्केट की दुकानों में ताला लगा दिया। इस पर दूसरे साझेदार ने ताला खोलने का प्रयास किया तो दोनों पक्षों के बीच मारपीट के बाद असलहों से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इसमें नौ लोग लहूलुहान हो गए। वारदात से कस्बे मेें भगदड़ मच गई। सभी घायलों  को सीएचसी हरचंदपुर से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंचे एएसपी संजीव कुमार सिन्हा, महराजगंज सीओ प्रदीप सिंह और एसओजी ने पड़ताल की। पुलिस ने घटनास्थल के पास एक सराफा की दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी की डीवीआर को अपने कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि डीवीआर में पूरी घटना की फुटेज है। पुलिस इसी के जरिए आरोपियों की धरपकड़ करने में लगी है। मामलेे में एसओजी लीड कर रही है। कंडौरा हरचंदपुर निवासी अशोक और पूरे गुलाब मजरे कंडौरा निवासी सुधीर सिंह प्रापर्टी में व्यावसायिक साझेदार हैं। दोनों ने मिलकर हरचंदपुर कस्बे में मार्केट बनवाई है। इसमें पांच दुकानें। दोनों के बीच तीन माह से रुपयों के लेनदेन को लेकर तनातनी चल रही थी। पुलिस के पास भी मामला पहुंचा था, लेकिन पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। शुक्रवार को अशोक अपने कुछ साथियों के साथ सुधीर के घर पहुंचे और वहां पर मार्केट में दुकानों के साथ रुपयों को लेकर बातचीत करने लगे। इसी दौरान अशोक ने सुधीर से कहा कि वह हरचंदपुर कस्बे में बनी मार्केट में ताला लगाने जा  रहे है। इसके बाद अशोक अपने साथियों के साथ मार्केट पहुंचे और दुकानों में ताला लगा दिया। इसी बीच सुधीर और उनके साथी मौके पर पहुंचे और दुकानों में लगे तालों को खोले जाने का प्रयास किया।  प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस दौरान पहले दोनों पक्षों के वाद विवाद के साथ मारपीट हुई और इसी दौरान एक पक्ष से हवाई फायरिंग की। इसके जवाब में दूसरे पक्ष ने भी तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। इसमें अशोक सिंह, उनके भाई धीरेंद्र प्रताप सिंह, अजीत सिंह, आनंद, मयंक, ग्राम कंडौरा प्रधान मोहम्मद इजहार, सोनू, राजेंद्र कुमार और आशुतोष गोली के छर्रे लगने से लहूलुहान हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और एसओजी मौके पर पहुंची। घायलों कोे पहले सीएचसी हरचंदपुर ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।  घटना के बाद क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। एएसपी संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट हुई है। एक पक्ष ने दुकानों पर ताला लगा दिया था तो दूसरे पक्ष ने ताला खोलने का प्रयास किया। इसके बाद तमंचे से फायरिंग की गई। जिसमें नौ लोग घायल हुए हैं। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Mandi: टकोली टोल प्लाजा एक महीने के लिए अस्थायी तौर पर बंद, नहीं वसूला जाएगा टोल

15 Aug 2025

VIDEO: घनश्याम महाराज को तिरंगे से सजाया, धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस का पर्व

15 Aug 2025

VIDEO: अमर उजाला ने मनाया आजादी का पर्व... बच्चों ने पेश किए देशभक्ति के तराने

15 Aug 2025

VIDEO: अमर उजाला ने मनाया आजादी का पर्व... जवानों की वीरता को किया सलाम

15 Aug 2025

अमर उजाला मां तुझे प्रणाम रैली का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

15 Aug 2025
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में समाजसेवी हरपाल बुडानिया ने लहराया राष्ट्रीय ध्वज

15 Aug 2025

अमर उजाला मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम में सम्मानित किए गए वीर सैनिक, फौजियों ने साझा किए अनुभव।

15 Aug 2025
विज्ञापन

VIDEO: अमर उजाला ने मनाया आजादी का पर्व... महापुरुषों की वेशभूषा में बच्चों ने स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद

15 Aug 2025

VIDEO: आजादी का पर्व: बच्चों ने ताइक्वांडो का प्रदर्शन कर तिरंगे को दी सलामी

15 Aug 2025

अंबाला में अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी में बम की सूचना पर खंगाली ट्रेन

15 Aug 2025

लुधियाना में शहीदों के परिवारों ने सरकार के खिलाफ लगाए नारे

15 Aug 2025

अमर उजाला मां तुझे प्रणाम रैली पहुंची आर्यनगर, एकता और देशभक्ति का दिया संदेश

15 Aug 2025

कानपुर के भीतरगांव में प्रभात फेरी, तिरंगा थामे बच्चों ने गांव में बिखेरा देशप्रेम का रंग

15 Aug 2025

VIDEO: अमर उजाला ने मनाया आजादी का उत्सव, महापुरुषों की वेशभूषा में बच्चों ने किया परफॉर्म, निकाली रैली

15 Aug 2025

Meerut: शहीद स्मारक पर गूंजा देशभक्ति का जज़्बा, प्रभात फेरी के साथ हुआ ध्वजारोहण

15 Aug 2025

Meerut: तिरंगे के रंग में नहाया शहर का घंटाघर, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर खिंची सेल्फियों की बहार

15 Aug 2025

Meerut: बेटियां फाउंडेशन ने स्वतंत्रता दिवस पर आंबेडकर शिक्षा सदन में बच्चों ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम

15 Aug 2025

अमर उजाला मां तुझे प्रणाम रैली में अखंड हिंद फौज की देशभक्तिपूर्ण प्रस्तुति

15 Aug 2025

फतेहाबाद के टोहाना में भारत विकास परिषद ने लगाया रक्तदान शिविर

15 Aug 2025

हिसार के गिरी सेंटर में मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह, मंत्री कृष्ण बेदी ने ली परेड की सलामी

15 Aug 2025

VIDEO: सीएम योगी बोले- आज यूपी की सामर्थ्य दुनिया देख रही है

15 Aug 2025

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगे की रोशनी में रंगा हाईकोर्ट, आम जनता के लिए खोला गया

15 Aug 2025

Damoh News: कोतवाली के सामने से ले जाई जा रही अवैध शराब जब्त, आज शहर में खपाने वाले थे

15 Aug 2025

VIDEO: सीएम योगी बोले, स्वतंत्रता दिवस अपने कर्तव्यों के प्रति संकल्पित होने का पर्व है

15 Aug 2025

फिरोजपुर में विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने फहराया तिरंगा

Mandi: आज मंडी शहर में नहीं आएगा पानी, मठयाणी के पास टूटी मेन पाइप लाइन

15 Aug 2025

Kanpur: मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम में कलानिधि डांस एकेडमी की मनमोहक प्रस्तुति

15 Aug 2025

Agar Malwa News: मां बगलामुखी के दरबार में दिखी राष्ट्र प्रेम की झलक, विशेष स्वरूप में किया गया श्रृंगार

15 Aug 2025

कानपुर: अमर उजाला मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम में अपराजिता की महिलाओं ने दी शानदार प्रस्तुतियां

15 Aug 2025

कानपुर: मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम में हरनीप कौर और जगदीश ने बिखेरी नृत्य की छटा

15 Aug 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed