{"_id":"6863cb2263a199eb310d791a","slug":"video-video-raebareli-sathagathha-avasatha-ma-kasana-ka-mata-jahara-thakara-mara-dalna-ka-aarapa-2025-07-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: Raebareli: संदिग्ध अवस्था में किसान की मौत, जहर देकर मार डालने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: Raebareli: संदिग्ध अवस्था में किसान की मौत, जहर देकर मार डालने का आरोप
कान्हपुर गांव निवासी किसान बृजेश पांडे (40) सोमवार की देर रात करीब 10 बजे गांव के बाहर प्राइमरी पाठशाला के पास अचेत अवस्था में मिले। गांव के ही पंकज पांडेय ने उन्हें इस अवस्था में देखा तो घर पर जानकारी दी। इस पर बृजेश का भतीजा अनुज पांडेय और बेटा लवलेश पांडेय उनको लेकर सीएचसी सलोन पहुंचे। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जिला अस्पताल में बृजेश ने अनुज और लवलेश को बताया कि उसकी जुबान ऐंठ रही है। पानी पिलाओ, उसे कुछ खिला दिया गया है। हालत गंभीर होने पर बृजेश को एम्स रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो जाती है।
मंगलवार सुबह करीब साढ़े चार बजे परिजन बृजेश का शव लेकर गांव पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। थोड़ी देर बाद परिवार के लोग शव लेकर करहिया चौकी पहुंच गए। जहां चौकी का घेराव किया गया। मृतक की पत्नी बबिता ने आरोप लगाया कि जमीनी विवाद को लेकर राकेश पासी समेत उसके साथियों ने उसके पति को जहर देकर मार डाला है। बबिता ने बताया कि उसके पति ब्रजेश सोमवार को सुबह करीब दस बजे करहिया जाने की बात कहकर घर से निकले थे।
देर शाम गांव के पास स्थित प्राइमरी स्कूल के पास वह बेहोशी की हालत में मिले थे। उधर हंगामा बढ़ता देख सलोन और सूची की पुलिस फोर्स करहिया चौकी पर बुला ली गई। करीब आधा घंटे तक चौकी के बाहर लोगों का हंगामा चलता रहा। मांग की गई कि आरोपियों की गिरफ्तारी कर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए। इस पर पुलिस सभी को लेकर सलोन कोतवाली ले आई। जहां पर बातचीत कर सभी का शांत कराया गया।
कोतवाली प्रभारी शिव शंकर सिंह का कहना है कि सोमवार रात को अचेत अवस्था में बृजेश पांडे को सीएचसी ले जाया गया था। युवक ने अत्यधिक शराब पी थी। जिसके चलते जिला अस्पताल रेफर किया गया था। मृतक की पत्नी की तहरीर पर राकेश पासी,नवनीत,अभिजीत प्रताप के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।