{"_id":"685001a1c4fdf333a60bc36e","slug":"video-video-raebareli-thall-jana-ka-jatha-para-satha-ka-satha-mal-patana-ka-gal-ghatakara-ka-hataya-2025-06-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: Raebareli: दिल्ली जाने की जिद पर साथी के साथ मिल पत्नी की गला घोंटकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: Raebareli: दिल्ली जाने की जिद पर साथी के साथ मिल पत्नी की गला घोंटकर की हत्या
दिल्ली जाने की जिद पर साथी के साथ मिलकर पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को हत्याकांड का खुलासा करते हुए पति और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक रायबरेली शहर के छोटी बाजार राधा कृष्ण मंदिर निवासी राहुल और गोंडा जिले के करनैल थाना क्षेत्र के सकरौरा मोहल्ले की रहने वाली तनु (22) की एक साल पहले इंस्ट्राग्राम के जरिए दोस्ती हुई थी। बाद में यह दोस्ती प्यार में बदली और बात शादी तक पहुंच गई। तनु यहां आ गई और उसने छोटा बाजार स्थित राधा कृष्ण मंदिर में राहुल के साथ शादी कर ली।
शादी के छह माह बाद दोनों दिल्ली चले गए। सदर कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार सिंह के मुताबिक दो माह पहले दिल्ली ही राहुल और तनु यहां घर आए थे। राहुल चाट की दुकान लगा रहा था। तनु दिल्ली चलने की बात कह रही थी लेकिन राहुल यहीं पर रहना चाहता था। पैसों के लेनदेन को लेकर भी दोनों में विवाद हुआ करता था। 12 जून की शाम दंपती में विवाद हुआ। इस पर राहुल ने शहर के ही कप्तान का पुरवा निवासी साथी विनोद माली को घर बुला लिया। दोनों ने गमछे से गला घोंटकर तनु की हत्या कर दी।
इसके बाद दोनों ने मिलकर तनु को जिला अस्पताल पहुंचाया और चिकित्सक को गुमराह करते हुए जानकारी दी कि फांसी लगा ली है। तनु के गले पर चोट के निशान दिखने पर चिकित्सक को शक हुआ तो उन्होंने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराया। 14 जून को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो उसमें पता चला कि तनु की हत्या की गई थी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सोमवार सुबह करीब सात बजे मधुबन रेलवे क्रासिंग के पास से राहुल और उसके साथी विनोद को पकड़कर जेल भेज दिया गया।
परिजन पीछे हटे तो दरोगा को बनाया वादी
तनु की मौत की सूचना और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने की जानकारी पुलिस की तरफ से उनके परिजनों को दी गई। पुलिस परिजनों से केस दर्ज कराने की बात कह रही थी। परिजनों ने केस दर्ज कराने से इंकार कर दिया। इस पर एसपी डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर कोतवाली में तैनात दरोगा गौरव तालियान को वादी बनाया गया और उनकी तहरीर पर हत्या का केस लिखाया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।