{"_id":"6a2033757584f83d4d0893be","slug":"video-video-rayabral-ma-bna-lisasa-ka-sacalta-kayal-bhatathaya-para-cal-bldajara-2026-06-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: रायबरेली में बिना लाइसेंस के संचालित कोयला भट्ठियों पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: रायबरेली में बिना लाइसेंस के संचालित कोयला भट्ठियों पर चला बुलडोजर
बिना लाइसेंस के संचालित दो कोयला भट्ठियां बुधवार को बुलडोजर से ध्वस्त करा दी गई। इस दौरान भट्ठा संचालकों ने नाराजगी जताई और वनकर्मियों पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया। कहा कि रुपया न देने पर कार्रवाई कराई गई। हालांकि अफसरों का दावा है कि वायु प्रदूषण कम करने के चलते भटि्ठयां ध्वस्त कराई गई हैं।
डलमऊ सर्किल के रेंजर रवि भारती के मुताबिक गदागंज थाना क्षेत्र के मतीनगंज गांव में कल्लू उर्फ वहाब और मो. इरशाद की ओर से कोयला भट्टियां संचालित की जा रही थी। क्षेत्रीय लोगों ने शिकायत किया था कि गांव में बिना लाइसेंस अवैध तरीके से कोयला भट्ठियां चलाई जा रही हैं। इसकी जांच कराई गई तो पाया गया कि अवैध तरीके से कोयला भट्ठी संचालित हैं। इससे वायु प्रदूषण भी बढ़ रहा है। वन विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर बुलडोजर से दोनों कोयला भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया।
उधर, भट्टी संचालकों का आरोप है कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बिना लाइसेंस के कोयला भटि्ठयां संचालित हैं। विभागीय कर्मी जिन संचालकों से नियमित रूप से पैसे वसूलते हैं, उनकी भट्टियों को छोड़ दिया गया। हम लोगों ने रुपये नहीं ददे तो केवल उनकी भट्टियां गिराई गईं। संचालकों ने यह भी कहा कि कार्रवाई से पहले उन्हें नोटिस तक नहीं दी गई। इससे उनका भारी नुकसान हुआ है। हालांकि रेंजर का कहना है कि संचालकों की ओर से लगाए जा रहे आरोप झूठे हैं। नियमानुसार कार्रवाई की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।