{"_id":"6a1fe1ea93570f7f0d0577d4","slug":"video-first-shift-of-tgt-exam-concludes-in-bareilly-2026-06-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"TGT Exam: बरेली में पहली पाली की टीजीटी परीक्षा संपन्न, सभी केंद्रों पर रही कड़ी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
TGT Exam: बरेली में पहली पाली की टीजीटी परीक्षा संपन्न, सभी केंद्रों पर रही कड़ी निगरानी
Mukesh Kumar
Updated Wed, 03 Jun 2026 01:42 PM IST
Link Copied
ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी) परीक्षा की पहली पाली बुधवार को बरेली जिले के 20 केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। दो दिनों में चार पालियों में कुल 32,365 परीक्षार्थी शामिल होंगे। बुधवार को सुबह नौ बजे से शुरू हुई यह पाली 11:30 बजे तक चली। परीक्षार्थियों को केंद्रों पर कड़ी तलाशी के बाद प्रवेश दिया गया। परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र का स्तर सामान्य था।
बरेली कॉलेज में एडीएम सिटी अविनाश त्रिपाठी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। परीक्षा केंद्रों को चार जोन में बांटा गया था। इन जोनों में एडीएम वित्त, एडीएम न्यायिक, सिटी मजिस्ट्रेट और डीसी एनआरएलएम को तैनात किया गया था। परीक्षा छूटने के बाद बरेली कॉलेज समेत अन्य केंद्रों के बाहर भीषण जाम लग गया। रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डे पर भी भारी भीड़ देखी गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।