{"_id":"6a295501389c8584f805dcc3","slug":"video-video-rayabral-ma-mabil-chhana-raha-bthamasha-sa-bhaugdha-mahal-500-matara-taka-ghasata-2026-06-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: रायबरेली में मोबाइल छीन रहे बदमाशों से भिड़ी महिला, 500 मीटर तक घिसटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: रायबरेली में मोबाइल छीन रहे बदमाशों से भिड़ी महिला, 500 मीटर तक घिसटी
मंगलवार रात एक महिला ने मोबाइल छीनकर भाग रहे दो बाइक सवार युवकों का बहादुरी से मुकाबला किया। इस दौरान बदमाशों ने महिला को करीब 500 मीटर तक सड़क पर घसीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला के शोर मचाने के बिजली कर्मचारियों ने दोनों बदमाशों को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया।
महिला मंगलवार रात लगभग आठ बजे शौच के लिए गांव के किनारे गई थीं। तभी बाइक सवार दो युवक उनका मोबाइल छीनकर भागने लगे। महिला ने तुरंत बाइक को पकड़ लिया और शोर मचाया। वहीं बदमाशों ने बाइक नहीं रोकी और महिला को काफी दूर तक घसीटते रहे। महिला ने साहस नहीं छोड़ा और बाइक को पकड़े रखा। इस दौरान वह करीब 500 मीटर तक सड़क पर घसिटती रही। इससे उसके दोनों पैरों में घुटनों तक गंभीर चोटें आ गई। महिला की साड़ी भी कई जगह से फट गई।
इस दौरान सड़क किनारे बिजली लाइन की मरम्मत कर रहे कर्मचारियों ने महिला की आवाज सुनकर बाइक रोकी। उन्होंने दोनों युवकों को पकड़ लिया और ग्रामीणों ने उन्हें पुलिस को सौंप दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।