{"_id":"6a2954d78e79d1cc0b0e446f","slug":"video-video-rayabral-ma-mahal-sabhasatha-oura-usaka-paravara-ka-lga-ka-khalfa-paratharashana-2026-06-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: रायबरेली में महिला सभासद और उसके परिवार के लोगों के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: रायबरेली में महिला सभासद और उसके परिवार के लोगों के खिलाफ प्रदर्शन
धौरहरा की सभासद सुनीता पाल और उनके परिवार के लोगों के खिलाफ बुधवार को दूसरे पक्ष के लोगों ने प्रदर्शन किया। सभी ने एसपी को पत्र देकर सभासद समेत अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। न्याय न मिलने पर खुदकुशी की चेतावनी दी।
एसपी ने जांच कर न्याय दिलाने का भरोसा दिया है। दरअसल, सभासद सुनीता पाल ने सरकारी तालाब पर अवैध कब्जे की शिकायत की थी। इससे नाराज लोगों ने सभासद और उनके देवर सुनील पाल को मंगलवार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था।
सुनील पाल को गंभीर चोटें आई थी, जिनका एम्स में इलाज चल रहा है। घटना से नाराज सभासदों ने मिल एरिया थाने का घेराव किया था। सभासद का आरोप था कि हमलावरों ने बीते सोमवार को भी मारपीट की थी। मामले में पुलिस की तरफ से कार्रवाई नहीं की गई। इससे आरोपियों ने दूसरे दिन हमला बोला। सभासदों का थाना घेराव करने पर पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी।
उधर, बुधवार सुबह दूसरे पक्ष के राजेंद्र सिंह, संगीता सिंह समेत अन्य लोग एसपी दफ्तर में सभासद और उनके परिवार के लोगों के खिलाफ प्रदर्शन किया। संगीता ने बताया कि उनके पति चाय की दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान सभासद समेत अन्य लोगों ने सरिया, लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। इसमें उनके पति आलोक के अलावा राकेश समेत तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।
महिला सभासद स्वयं भू-माफिया हैं। जबरन शिकायत कर लोगों को परेशान करती हैं। यदि मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो हम लोग खुदकुशी कर लेंगे। पुलिस हम लोगों को बेवजह परेशान कर रही है। एसपी रवि कुमार ने दूसरे पक्ष के लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी शिकायत की भी जांच कराई जाएगी। शिकायत सही मिली तो मामले में कार्रवाई कराई जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।