{"_id":"682dcc21c6faa0bf33034290","slug":"video-videoraebareli-pana-thakanathara-ka-ghara-cara-ka-thhava-25-hajara-ka-nakatha-oura-paca-lkha-ka-javarata-kae-gae-cara-2025-05-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO:Raebareli: पान दुकानदार के घर चोरों का धावा, 25 हजार की नकदी और पांच लाख के जेवरात किए गए चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO:Raebareli: पान दुकानदार के घर चोरों का धावा, 25 हजार की नकदी और पांच लाख के जेवरात किए गए चोरी
रायबरेली मिल एरिया इलाके में मंगलवार रात पान दुकानदार के घर चोरों ने धावा बोलकर लाखों रुपये की चोरी की। घटना की जानकारी से नागरिकों में हड़कंप मच गया। दुकानदार के मुताबिक 25 हजार की नकदी और करीब पांच लाख कीमत के जेवरात चोरी किए गए हैं। पुलिस घटना की पड़ताल कर रही है।
नई बस्ती चर्तुभुजपुर निवासी हिमांशू त्रिपाठी के मुताबिक उनके पिता रामकुमार त्रिपाठी की शहर में पान की दुकान है। रात में हम लोग मकान के दूसरी मंजिल पर सो रही थी, जबकि मौसी घर के नीचे सो रही थीं।
देर रात करीब एक बजे मौसी की नींद खुली तो उन्हें घर पर खटपट की आवाज सुनाई पड़ी।
मौसी ने आवाज दी तो चोर भाग खड़े हुए। हिमांशू के मुताबिक चोर दरवाजा तोड़कर घर के अंदर घुसे। इसके बाद कमरों का ताला तोड़कर नकदी व और उनकी मां के जेवरात पार कर दिए। सूचना पर यूपी-112 पुलिस ने मौके पर आकर घटना की जांच की। मिल एरिया थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि चोरी की घटना की जांच कराई जा रही है। केस दर्ज करके जल्द चोरों को पकड़ा जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।