{"_id":"67e2a810cc3b6552f80d876d","slug":"video-yapa-sarakara-ka-aatha-sal-para-rayabral-ma-vabhanana-karayakarama-aayajata-2025-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : यूपी सरकार के आठ साल पर रायबरेली में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : यूपी सरकार के आठ साल पर रायबरेली में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
यूपी सरकार के आठ साल पूरे होने पर रायबरेली के लालगंज ब्लॉक सभागार में मंगलवार को तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस दौरान विभिन्न विभागों ने स्टाल लगाकर सरकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में मौजूद भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अखिलेश बाजपेई और भाजपा महिला मोर्चा की सपना ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। बीडीओ गगनदीप सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं से आम लोगों को लाभ मिल रहा है। इस तरह के कार्यक्रमों से लोगों में जागरूकता बढ़ती है। कार्यक्रम में आने वाले लोगों को विभिन्न योजनाओं से संबंधित जानकारी दी गई। स्थानीय लोगों ने स्टालों पर जाकर योजनाओं के बारे में पूछा और अपनी समस्याएं भी साझा कीं। कार्यक्रम के पहले दिन बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। अगले दो दिनों में भी विभिन्न गतिविधियों और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर आंगनबाड़ी सुपरवाइजर अमिता श्रीवास्तव, पूनम यादव, सपना पांडेय, एडीओ पंचायत प्रणवीर प्रताप सिंह, आशीष प्रताप सिंह सहित कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।