{"_id":"68651cef6fefe999540b6563","slug":"video-saharanpur-both-the-accused-who-snatched-the-mobile-from-the-student-were-arrested-2025-07-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: छात्रा से मोबाइल झपटने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस व बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: छात्रा से मोबाइल झपटने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस व बाइक बरामद
डिंपल सिरोही
Updated Wed, 02 Jul 2025 05:20 PM IST
सहारनपुर में नकुड़ के एक कोचिंग सेंटर से ट्यूशन पढ़कर गांव लौट रही छात्रा से मोबाइल झपटने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से छीना गया मोबाइल, तमंचा, कारतूस व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।
बता दें कि गत 28 जून को गांव सरूरपुर तगा निवासी दो छात्राएं नगर के एक कोचिंग सेंटर में ट्यूशन पढ़कर अपने गांव जा रही थी। शाम करीब चार बजे जैसे ही वह जुड्डी रोड स्थित मेहर नगर काॅलोनी के पास पहुंची तो पीछे से आये बाइक सवार दो बदमाशों ने एक छात्रा का मोबाइल छीन लिया था और वापस नकुड़ की तरफ भाग गए थे। पीड़िता छात्रा के पिता ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी थी, जिसके बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई थी। सीओ एसएन वैभव पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने अंकित पुत्र रामपाल व पिंटू पुत्र पवन कुमार निवासी गांव रनियाला दयालपुर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छीना गया मोबाइल, तमंचा, कारतूस व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों अपने नशे की लत को पूरा करने के लिए चोरी, लूट व झपटमार आदि घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। सीओ ने बताया कि उक्त अंकित के खिलाफ पहले से नकुड़ कोतवाली में दो मुकदमें लूट आदि के दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।