{"_id":"673c84b3ac4c5768020117cf","slug":"video-saharanpur-police-recovered-mobile-phones-worth-rs-175-lakh-and-returned-them-to-115-people","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सहारनपुर पुलिस ने 17.5 लाख रुपये के मोबाइल खोजकर 115 लोगों को लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सहारनपुर पुलिस ने 17.5 लाख रुपये के मोबाइल खोजकर 115 लोगों को लौटाया
डिंपल सिरोही
Updated Tue, 19 Nov 2024 05:59 PM IST
सहारनपुर पुलिस ने चोरी और गुम हुए 115 मोबाइल फोन को बरामद कर उनके स्वामियों को लौटा दिया। बरामद मोबाइल की कीमत 17.5 लाख रुपये आंकी गई है।
मंगलवार को इसका खुलासा करते हुए एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि सर्विलांस सेल की मोबाइल रिकवरी टीम ने 115 मोबाइल सेट बरामद किए हैं। इनकी बाजार में करीब 17.5 लाख रुपये कीमत है। सर्विलांस सेल के माध्यम से बरामद मोबाइलों को उनसे संबंधित लोगों को पुलिस कार्यालय बुलाया और उन्हें मोबाइल सुपुर्द किया। एसपी ने बताया कि स्मार्टफोन चुराने वाले जहां स्मार्टफोन मिलने के बाद उसका लॉक खुलवाकर उसका उपयोग करने लगते हैं। वहीं, अब ऐसे लोगों को पकड़ने के लिए पुलिस ने भी स्मार्ट तरीके से उन्हें पकड़ना शुरू कर दिया है। सर्विलांस सेल व समस्त अधिकारियों से सहयोग से गुमशुदा मोबाइलों को ट्रेस करने के लिए विशेष अभियान चलाया। जिसके तहत 115 मोबाइल ट्रेस आउट कर बरामद किए। एसपी ने बताया कि अधिक लोगों के फोन गिर गए थे या चोरी हो गए थे। सभी पीड़ित ने जनसुनवाई के दौरान प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।