{"_id":"68284c84efa83c89e700572e","slug":"video-tractor-driver-body-found-pressed-under-bike-in-saharanpur-family-members-suspect-murder-2025-05-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर में बाइक के नीचे दबा मिला ट्रैक्टर चालक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर में बाइक के नीचे दबा मिला ट्रैक्टर चालक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
डिंपल सिरोही
Updated Sat, 17 May 2025 02:14 PM IST
सहारनपुर जनपद के नानौता थाना क्षेत्र के गांव माधोपुर के अत्तेपुर रजबहे की पटरी पर तोसीफ (30) पुत्र जाबिर का शव पड़ा मिला। शव उसकी बाइक के दबा था। वह शुक्रवार रात से गायब था। परिजनों ने अपने बेटे की हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फारेंसिक टीम ने घटना स्थल की जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजा।
मृतक के पिता जाबिर ने बताया कि तोसीफ के पास बीती रात नौ बजे किसी का फोन आया था। फोन सुनने के बाद वह घर से बिना कुछ बताए फोन पर बात करते ही बाइक से निकल गया था। इसके बाद वह रात भर घर नहीं लौटा। उन्होंने सोच कि वह किसी परिचित के पास रुक गया होगा। सुबह टहलने निकलने ग्रामीणों ने उसका शव उसकी ही बाइक के नीचे दबा देखा। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मृतक के पांच का साल का बेटा और ढाई साल की बेटी है। मृतक भट्ठे पर ट्रैक्टर चालक था। पुलिस ने बताया कि मृतक के चेहरे पर चोट के निशान है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की वजह पता चलेगी।
मां ने रोते हुए बताया गांव वाले ने ही की है उसके बेटे की हत्या
मृतक की मां ने रोते हुए बताया कि उसके बेटे को कई साल पहले गांव के ही एक व्यक्ति ने रेप के झूठे मामले में फंसा दिया था। शुक्रवार को तोसीफ उस मामले की कोर्ट में चल रही तरीख पर भी गया था। पिता जाबिर ने बताया कि जिन लोगों ने उसे फंसाया था उन्होंने अब उसके बेटे से दोस्ती कर ली थी। उन्होंने आशंका है कि बेटे की हत्या में भी उन्ही का हाथ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।