{"_id":"654387e64aaa0772630ba40f","slug":"video-lugdhakaya-ka-kharatha-farakhata-ka-kal-saca-sabhal-ma-pakaugdha-gaya-gagasathabja-ma-mahale-bha-shamal","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : लड़कियों की खरीद-फरोख्त का काला सच, संभल में पकड़ा गया गैंग...सौदेबाजी में महिलाएं भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : लड़कियों की खरीद-फरोख्त का काला सच, संभल में पकड़ा गया गैंग...सौदेबाजी में महिलाएं भी शामिल
बहजोई थाने की पुलिस ने बुधवार को नाबालिग लड़कियों की खरीद फरोख्त करना वाला गिरोह पकड़ा है। गिरोह में शामिल पति-पत्नी समेत चार आरोपियों से पीड़ित लड़की भी मुक्त कराई गई है। जिसका आरोपी सौदा कर चुके थे। पुलिस का दावा है कि आरोपी लड़कियों को काम दिलाने के बहाने दिल्ली और हरियाणा से लेकर यहां ऐसे लोगों को बेच देते थे, जिनकी शादी नहीं हो रही है या फिर उसकी पत्नी की मृत्यु हो चुकी है। जिनसे आरोपी मोटी रकम भी वसूलते थे। सपी संभल कुलदीप सिंह गुनावत ने गिरोह का खुलासा करते हुए बताया कि गिरोह के सदस्य नाबालिग लड़की को दिल्ली रेलवे स्टेशन से बहला फुसलाकर लाए थे। बुधवार को बहजोई थाना क्षेत्र के कैलादेवी चौराहे पर उसकी सौदेबाजी की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस एक महिला समेत चार आरोपी गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग गए। नाबालिग लड़की को बाल संरक्षण समिति को सौंप दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।