डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। जो भी लोग चुनाव में बाधा डालने का प्रयास करेंगे, उनसे सख्ती से निपटा जाएगा। निवार्चन आयोग के लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद डीएम महेंद्र सिंह तंवर व एसपी सत्यजीत गुप्ता ने कलक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि छठे चरण में संतकबीरनगर लोकसभा सीट के लिए 25 मई को मतदान होगा। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इस दौरान बगैर अनुमति के कोई भी रैली, सभा आदि नहीं कर सकेगा। प्रशासन पारदर्शी, निष्पक्ष व शांति पूर्ण चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है। चुनाव से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों को सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।