{"_id":"69f08f292b3511724d073119","slug":"video-15000-people-from-shahjahanpur-will-attend-the-inauguration-ceremony-of-the-ganga-expressway-2026-04-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण कार्यक्रम में शाहजहांपुर से जाएंगे 15 हजार लोग, 250 बसें लगाई गईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण कार्यक्रम में शाहजहांपुर से जाएंगे 15 हजार लोग, 250 बसें लगाई गईं
Mukesh Kumar
Updated Tue, 28 Apr 2026 04:12 PM IST
Link Copied
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम में शाहजहांपुर से करीब 15 हजार लोग जाएंगे। लोगों को ले जाने के लिए लगभग 250 बसें विभिन्न डिपो से मंगाई गईं हैं। ओसीएफ रामलीला मैदान में बसों के चालकों और परिचालकों के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई जिससे दिनभर उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। 15 हजार लोगों को हरदोई के मल्लावा ले जाया जाना है। विभिन्न डिपो की रोडवेज बसें पहले ओसीएफ रामलीला मैदान में लाईं गईं। इसके बाद इन्हें गांवों में लगाया जाएगा। जिस गांव से जाने वाले लोग होंगे, उन्हें लेकर रैलीस्थल तक बसें ले जाएंगी। बाद में उसी बस से लोग वापस आएंगे। बसों को लेकर आए चालक परिचालक मंगलवार को काफी परेशान नजर आए। उनके लिए न शौचालय की व्यवस्था दिखी और न खानपान की। वे दिनभर धूप में छांव तलाशते नजर आए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।