{"_id":"69c28684d2308c948b00a141","slug":"video-87-gram-panchayats-in-shahjahanpur-district-declared-tb-free-2026-03-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जिले की 87 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त, डीएम ने प्रधानों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जिले की 87 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त, डीएम ने प्रधानों को किया सम्मानित
Mukesh Kumar
Updated Tue, 24 Mar 2026 06:11 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर जिले की 87 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त हो गईं। इनमें दो ग्राम पंचायत को स्वर्ण व 18 को रजत पदक के लिए चुना गया। उन्हें महात्मा गांधी की प्रतिमा व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कलक्ट्रेट स्थित सभागार में मंगलवार को हुए आयोजन में प्रधानों को सम्मानित किया गया। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में 87 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त हुईं हैं। तीन साल टीबी मुक्त मानक पूरे करने पर दो ग्राम पंचायतों को स्वर्ण, दो साल वालीं 18 ग्राम पंचायतों को रजत के लिए चुना गया। वहीं एक साल से टीबी मुक्त रहने पर 67 ग्राम पंचायतों को कांस्य पदक से पुरस्कृत किया गया। डीएम ने ग्राम प्रधानों को बधाई देते हुए कहा कि जिन्हें पहला स्थान मिला है, वे अपनी स्थिति लगातार यही बनाए रहें। जो उनसे नीचे हैं, वे ऊपर आने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि टीबी का इलाज संभव है। सभी ग्राम प्रधान अपने क्षेत्रों में 15 दिन से अधिक समय से खांसी आने वाले लोगों को बलगम परीक्षण के लिए तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर भेजे। सीएमओ डॉ. विवेक मिश्रा ने बताया कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर बलगम व एक्स-रे की जांच की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध है। इस मौके पर डीपीसी सिद्धार्थ गुप्ता, एलटीएलएस सुभाष खन्ना, मोहित कुमार वर्मा, अनिल गिहार, नरेंद्र मिश्रा, रोहित कुमार मिश्रा, आरती सिंह, अतुल मिश्रा आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।