{"_id":"6a54a9dc7807f48a40096267","slug":"video-allegations-of-corruption-in-pradhan-mantri-awas-yojana-women-staged-a-protest-in-shahjahanpur-2026-07-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार का आरोप, महिलाओं ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार का आरोप, महिलाओं ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
Mukesh Kumar
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:33 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार और घोटाले का आरोप लगाते हुए सर्वधर्म एकता समिति ने सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने डूडा अधिकारी पर धन उगाही और गरीब परिवारों के शोषण का आरोप लगाया। उनका कहना था कि पात्र होने के बावजूद कई वर्षों से बेघर लोगों को आवास का लाभ नहीं मिल पा रहा है। महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को उठाया। प्रदर्शन में रीना शर्मा, मोनी, राना कुमारा, अनीता, रंजीता, रुबीना और निशा सहित कई महिलाएं शामिल थीं। जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन देने के लिए जब नायब तहसीलदार सत्येंद्र कटियार पहुंचे, तो महिलाओं ने उनसे मिलने से इन्कार कर दिया। वे जिलाधिकारी से ही मिलने पर अड़ी रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।