{"_id":"6a54a1af514c060bdd04f514","slug":"video-inter-district-police-football-tournament-in-shahjahanpur-2026-07-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: शाहजहांपुर में अंतरजनपदीय पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता, रामपुर और संभल के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: शाहजहांपुर में अंतरजनपदीय पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता, रामपुर और संभल के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला
Mukesh Kumar
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:58 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर के जीएफ कॉलेज में आयोजित 74वीं अंतरजनपदीय पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 के उद्घाटन दिवस पर रामपुर और संभल पुलिस टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। दोनों टीमों ने पूरे मैच में शानदार खेल का प्रदर्शन किया। सोमवार को मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अनुशासित एवं खेल भावना के साथ दमदार प्रदर्शन किया। मुकाबले में रामपुर की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और निर्धारित समय में बढ़त बना रखी। इससे पूर्व एसपी सौरभ दीक्षित ने प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया। बताया कि प्रतियोगिता 13 से 15 जुलाई तक आयोजित की जा रही है, जिसमें बरेली जोन के विभिन्न जनपदों की पुलिस फुटबॉल टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।