{"_id":"666aafd6be1536f5b503c31c","slug":"video-bhashhanae-garama-ma-tana-thana-sa-paravara-samata-thharana-para-btha-ha-sabhasatha-janae-kaya-ha-para-mamal","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भीषण गर्मी में तीन दिन से परिवार समेत धरने पर बैठी हैं सभासद, जानिए क्या है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भीषण गर्मी में तीन दिन से परिवार समेत धरने पर बैठी हैं सभासद, जानिए क्या है पूरा मामला
शाहजहांपुर में तिलहर विधायक के निजी सचिव पर मकान पर कब्जा का आरोप लगाते हुए सभासद परिवार के साथ खिरनीबाग स्थित जीआईसी मैदान में धरने पर बैठीं हुईं हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन ने न्याय दिलाने की मांग की है।
निगोही थाना क्षेत्र के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी संध्या सिंह सभासद हैं। एसपी को पत्र देकर बताया कि उन्होंने निगोही में जमीन खरीदकर बैनामा कराया था। इस पर चार दुकानों और मकान का निर्माण कराया था। तिलहर से भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा के निजी सचिव आशुतोष सिंह ने थाना पुलिस से मिलीभगत करके उनकी जमीन पर कब्जे का प्रयास किया है। सात जून को वह पति राजेश के साथ मकान पर गईं तो आरोपियों ने उनके मकान की दीवार तोड़ दी। आरोपी उनकी जमीन पर कब्जा करने के प्रयास में लगे हुए हैं। संध्या ने कहा कि उनको या उनके परिवार को मकान में जाने से रोका गया तो वह धरनास्थल पर आत्मदाह कर लेंगी। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। संध्या सिंह अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ तीन दिन से भीषण गर्मी में धरने पर बैठीं हुईं है। संध्या के साथ धरने पर बैठे देवर सुधीर सिंह की तीन महीने की बच्ची की बुधवार को तबीयत भी बिगड़ गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।