{"_id":"69f87a64eb634546c300f27f","slug":"video-bjp-heads-towards-a-massive-victory-in-west-bengal-party-workers-celebrate-in-shahjahanpur-2026-05-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: पश्चिम बंगाल में बड़ी जीत की ओर से भाजपा, पदाधिकारियों ने मनाया जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: पश्चिम बंगाल में बड़ी जीत की ओर से भाजपा, पदाधिकारियों ने मनाया जश्न
Mukesh Kumar
Updated Mon, 04 May 2026 04:22 PM IST
Link Copied
पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा के शानदार प्रदर्शन के बाद सोमवार को शाहजहांपुर में भाजपा कार्यालय पर जश्न मनाया गया। भाजपा पदाधिकारियों ने भाजपा का झंडा लहराते हुए ढोल बजाकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान एक-दूसरे को मिठाई भी खिलाई गई। पश्चिम बंगाल में दोपहर 12 बजे से तस्वीर साफ होने लगी थी। भाजपा की प्रचंड जीत की खुशी में कार्यकर्ता दोपहर करीब एक बजे रेती रोड स्थित कार्यालय पर पहुंचे। जहां पर भारत माता की जय और चप्पा-चप्पा भाजपा के नारे लगाते हुए खुशी का इजहार किया। एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। आतिशबाजी भी जलाई गई। कार्यकर्ताओं ने केक भी काटा। महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने कहा कि विपक्षी दलों ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल का विरोध किया था। उसी मातृ शक्ति ने तृणमूल को सबक सिखा दिया। इस मौके पर विधायक अरविंद सिंह, अंशुल सिंह चौहान, अजीत मिश्रा, श्याम बाबू दीक्षित, अल्पना श्रीवास्तव, समाजसेवी स्वाति सिंह आदि मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।