{"_id":"685a5aae8b16a4b213017a69","slug":"video-bsp-leaders-protest-against-to-installation-of-tubewell-department-board-in-khutar-buddha-park-2025-06-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: खुटार के बुद्ध पार्क में नलकूप विभाग का बोर्ड लगाए जाने का विरोध, बसपा नेताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: खुटार के बुद्ध पार्क में नलकूप विभाग का बोर्ड लगाए जाने का विरोध, बसपा नेताओं ने किया प्रदर्शन
शाहजहांपुर के खुटार के बुद्ध पार्क में नलकूप विभाग का बोर्ड लगाए जाने से आक्रोशित बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। ज्ञापन देकर बुद्धा पार्क से बोर्ड हटाए जाने की मांग की। मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचे बसपाइयों ने डीएम के नाम ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। जिलाध्यक्ष हरीराम कश्यप, बरेली मंडल प्रभारी उदयवीर सिंह के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि खुटार के बुद्ध पार्क में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर और तथागत भगवान बुद्ध की प्रतिमा लगी हुई है। यह पार्क 1995 से स्थापित है, इसे राजस्व अभिलेख में दर्ज किया जाए। पार्क में नलकूप विभाग की ओर से बोर्ड लगाया गया है जिससे महापुरुषों का अपमान हुआ है। संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस दौरान चंद्रकेतु मौर्य, राकेश सागर, राजीव कुमार, नवलकिशोर राव, हरीराम आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।