{"_id":"6a70de8df91faf993e042e23","slug":"video-celebration-of-congress-victory-in-datia-2026-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"दतिया में कांग्रेस की जीत पर जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर। जिला कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन पर दतिया (मध्य प्रदेश) सीट पर हुए उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी की शानदार जीत पर खुशी मनाते हुए आतिशबाजी जलाई गई। इस बीच बिहार के बांकीपुर में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की परंपरागत सीट पर बूथ स्तर तक हुई हार की खुशी में मेलोडी टॉफी वितरण की गई।
जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता मुन्ना ने कहा कि दतिया की जीत जनता के विश्वास का प्रतीक है। जनता ने कांग्रेस की जनहितैषी नीतियों और भाजपा की नाकामियों को स्पष्ट रूप से नकारा है। बांकीपुर में बूथ स्तर तक हुई हार यह दर्शाती है कि भाजपा का प्रभाव घट रहा है। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामजी अवस्थी ने कहा कि युवा पीढ़ी परिवर्तन चाहती है। दतिया की जीत और बांकीपुर का नतीजा युवाओं के बढ़ते समर्थन को दर्शाता है। सईद अंसारी, अनूप वर्मा, विन्देश्वरी राज, फुरकान अहमद कुरैशी, गौरव त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।