{"_id":"67b8478158ec0b830104dc72","slug":"video-central-bar-association-opposed-the-advocate-amendment-bill-in-shahjahanpur","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शाहजहांपुर में सेंट्रल बार एसोसिएशन ने अधिवक्ता संशोधन बिल का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शाहजहांपुर में सेंट्रल बार एसोसिएशन ने अधिवक्ता संशोधन बिल का किया विरोध
शाहजहांपुर में सेंट्रल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता संशोधन बिल-2025 का विरोध जताया। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम न्यायिक अभिषेक प्रताप सिंह को सौंपा। इसमें अधिवक्ता संशोधन बिल-2025 को वापस लिए जाने व अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट को लागू किए जाने की मांग की। शुक्रवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। कलक्ट्रेट गेट पर इकट्ठा होकर अधिवक्ता एकता जिंदाबाद और काला बिल वापस लो के नारे लगाए। शाहजहांपुर सेंट्रल बार एसोसिएशन के महासचिव अवधेश सिंह तोमर ने बताया कि भारत सरकार द्वारा अधिवक्ता अधिनियम 1961 में संशोधन कर नया कानून लाने की तैयारी की जा रही है। अधिवक्ता संशोधन बिल 2025 का ड्राफ्ट बनाया गया है और यह बिल पास होकर कानून में परिवर्तित हो जाएगा। इस बिल में ऐसे प्राविधान किए गए हैं जो अधिवक्ताओं के हितों को प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित कर रहे हैं। सेंट्रल बार एसोसिएशन अधिवक्ता संशोधन बिल का पुरजोर विरोध करती है। ज्ञापन देने वालों में सीबीए अध्यक्ष अजय वर्मा, महासचिव अवधेश सिंह तोमर, पशुपति नाथ दीक्षित, शिशुपाल सिंह पाल, सुमित कुमार अवस्थी, रमित त्रिवेदी, अभिषेक शंखधार, सतेंद्र पाल सिंह, अंचल दीक्षित सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।