{"_id":"6acf61730830e8e4b40dca11","slug":"video-demand-raised-for-data-entry-work-to-be-handled-by-the-outsourced-service-corporation-2026-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: आउटसोर्स सेवा निगम में डेटा फीडिंग कराने की मांग, संविदा कर्मियों ने एक्सईएन को दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: आउटसोर्स सेवा निगम में डेटा फीडिंग कराने की मांग, संविदा कर्मियों ने एक्सईएन को दिया ज्ञापन
शाहजहांपुर में विद्युत संविदा मजदूर वर्कर यूनियन की जलालाबाद इकाई ने बुधवार को अधिशासी अभियंता शुभेंदु शाह को ज्ञापन दिया। इसमें आउटसोर्स सेवा निगम में डेटा फीडिंग की मांग की गई। कर्मचारियों ने ज्ञापन में बताया कि स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू होने से मीटर रीडरों को अपनी आजीविका और परिवार के भरण-पोषण की चिंता सताने लगी है। वे कई वर्षों से विद्युत निगम में सेवाएं देते आ रहे हैं। मीटर रीडिंग के कार्य से ही उनके परिवारों का भरण-पोषण होता है। उन्होंने बताया कि सरकार ने आउटसोर्स सेवा निगम का गठन किया है। उन्होंने अधिशासी अभियंता से सभी मीटर रीडरों का डेटा फीड कराया जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में आलोक कुमार, अजयवीर सिंह, गोविंद सिंह, आरिफ खान, आलोक कुमार, शहजाद खान, सचिन कुमार आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।