{"_id":"698ef563232ce55a4c010442","slug":"video-district-level-sports-competition-started-in-shahjahanpur-2026-02-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sports: शाहजहांपुर में जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ, छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sports: शाहजहांपुर में जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ, छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
शाहजहांपुर में जनपदीय बेसिक शिक्षा परिषदीय खेलकूद प्रतियोगिता का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुक्रवार को आगाज हो गया। पहले दिन विभिन्न प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाकर पुरस्कार जीते। ओसीएफ के खेल मैदान में प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव ने झंडा फहरा कर किया। इसके बाद बच्चों ने मार्च पास्ट कर सलामी दी। कंपोजिट स्कूल अटसलिया और गुरुनानक पाठशाला स्कूल के स्काउट गाइड बैंड सबसे आगे चल रहा है। इसके बाद बच्चों ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। बच्चों ने स्वागत गीत भी पेश किया। उसके बाद कबड्डी, खो खो प्रतियोगिता शुरू हुई। इस मौके पर बीएसए दिव्या गुप्ता, मुनीश मिश्रा, देवेश बाजपेई, अंकुर त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।