{"_id":"699ebcf264e013f0e606003b","slug":"video-driver-dies-after-tractor-overturns-on-highway-in-shahjahanpur-2026-02-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: हाईवे पर ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: हाईवे पर ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
शाहजहांपुर में लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से रोजा के गांव गुरी निवासी 46 वर्षीय सर्वेश की मौत हो गई। बुधवार को उनके परिजनों ने हंगामा करते हुए फैक्टरी संचालक से मुआवजा मांगा। बुधवार तड़के तीन बजे सर्वेश एक फैक्टरी से भूसी भरकर ले जा रहे थे। इस बीच ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में सर्वेश गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर गई। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर फैक्टरी पहुंचे और पोस्टमॉर्टम कराने से मना करते हुए मुआवजा की मांग की। दोपहर तीन बजे तक हल नहीं निकल सका था। थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि फैक्टरी प्रबंधन से वार्ता की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।