{"_id":"699ebcf62e026f718f0d2a37","slug":"video-youth-congress-staged-a-protest-against-the-arrest-of-the-national-president-in-shahjahanpur-2026-02-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में युवक कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में युवक कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
एआई समिट में प्रदर्शन के बाद युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में शाहजहांपुर में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को शहीद उद्यान में धरना दिया। युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राम जी अवस्थी के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं कार्यालय पर एकत्रित हुए। यहां से सभी नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में शहीद उद्यान में पहुंचे और धरने पर बैठ गए। रामजी अवस्थी ने कहा कि देश में नफरत का माहौल बनाया जा रहा है। भाई को भाई से लड़वाने का कार्य किया जा रहा है। कांग्रेस इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी और आरपार की लड़ाई लड़ेगी। धरना देने वालों में फुरकान कुरैशी, इरफान खान, गौरव त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।