{"_id":"68e6543db58cb0396f0727c8","slug":"video-farmers-at-the-puranpur-border-blocked-the-paddy-shipment-from-khutar-2025-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"किसानों ने पूरनपुर बॉर्डर पर रोका खुटार से जाने वाला धान, धरने पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने पूरनपुर बॉर्डर पर रोका खुटार से जाने वाला धान, धरने पर बैठे
गैर जनपदों से पीलीभीत जा रहे धान को बंद करने की मांग करते हुए भाकियू संगठनों के किसानों ने बुधवार को पूरनपुर-खुटार बॉर्डर पर धरना शुरू करते हुए धान लेकर जाने वाले वाहनों को रोक दिया। जानकारी पाकर पूरनपुर के एसडीएम अजीत प्रताप सिंह, पूरनपुर मंडी सचिव सर्वेश शुक्ला, सेहरामऊ उत्तरी थाना प्रभारी संजय कुमार, खुटार थाना प्रभारी आरके रावत मौके पर पहुंचे और किसानों से वार्ता की। कई घंटे तक चली वार्ता के बाद तय हुआ कि बाहर के किसानों के आने वाले धान पर रोक नहीं रहेगी। अगर कोई व्यापारी बाहर से भेजता है तो इसके लिए किसान यूनियन के छह सदस्यों के साथ मंडी की एक टीम जांच करेगी। इसके बाद खुटार-पूरनपुर आसाम हाईवे पर धान भरे वाहनों की लाइन को रवाना किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।