{"_id":"69ca6669bb375df2a80b30d3","slug":"video-police-force-stood-by-and-watched-as-bku-torched-the-administrations-effigy-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: निगरानी करता रह गया पुलिस बल, भाकियू ने दहन कर दिया प्रशासन का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: निगरानी करता रह गया पुलिस बल, भाकियू ने दहन कर दिया प्रशासन का पुतला
Mukesh Kumar
Updated Mon, 30 Mar 2026 05:32 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर के पुवायां में पुलिस की टीम निगरानी करती रह गई और भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने पुवायां के राजीव चौक पर प्रशासन का पुतला दहन कर दिया। भाकियू कार्यकर्ता चकमार्गों के कब्जा हटवाने, सरकारी जमीनों को कब्जामुक्त कराने सहित 29 मांगों को लेकर पुवायां के मंडी समिति के किसान भवन में 17 मार्च से धरने पर बैठे हैं। अधिकारियों के सुनवाई नहीं करने पर परेशान किसान नेताओं ने 30 मार्च को प्रशासन का पुतला दहन करने की चेतावनी दी थी। सोमवार को तहसीलदार मोहम्मद अजहर अंसारी ने वार्ता कर कहा कि एक जगह पर पैमाइश के लिए टीम भेजी जा रही है, अन्य जगहों पर भी पैमाइश और कार्रवाई होगी। भाकियू जिलाध्यक्ष अनिल सिंह यादव ने कहा कि 14 दिन से धरना-प्रदर्शन के बाद भी सुनवाई नहीं की गई है। पुतला दहन की चेतावनी पर वार्ता की जा रही है। उन्होंने सभी समस्याओं का निस्तारण होने पर ही आंदोलन वापस लेने की बात कही। इसके बाद कार्यकर्ता और किसान धरनास्थल से पैदल राजीव चौक पहुंचे और जाम लगा दिया। स्कूल वाहनों, बसों को निकलने दिया गया। पुलिस राजीव चौक पर पुतला दहन रोकने की तैयारी किए थी, लेकिन कार्यकर्ता और टाटा मैजिक में शाहजहांपुर रोड से पुतला लेकर पहुंच गए और पुतला उतारते समय पुलिस ने पुतला छीनने का प्रयास किया तो कार्यकर्ताओं ने पुतले में आग लगा दी। बाद में अधिकारियों ने वार्ता के लिए कहा तो किसान और कार्यकर्ता वापस धरना स्थल पर पहुंच गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।