{"_id":"699c4ab9b0900a19df0b5a35","slug":"video-protests-against-the-film-yadav-ji-ki-love-story-in-shahjahanpur-2026-02-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: फिल्म यादव जी की लव स्टोरी के विरोध में प्रदर्शन, लोगों ने फूंका निर्देशक का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: फिल्म यादव जी की लव स्टोरी के विरोध में प्रदर्शन, लोगों ने फूंका निर्देशक का पुतला
शाहजहांपुर में फिल्म यादव जी की लव स्टोरी के शीर्षक को लेकर एक जाति विशेष को अपमानित करने का आरोप लगाते हुए कई संगठनों के लोगों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। फिल्म के निर्माताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। निर्देशक का पुतला फूंका। शहर के साथ ही जलालाबाद, कांट व अन्य स्थानों पर विरोध-प्रदर्शन किए गए। विश्व यादव परिषद की ओर से फिल्म का विरोध करने हुए डीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अपूर्वा सिंह को दिया। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कराने की जांच की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष मोनू यादव, नीरज यादव, सोनू यादव, अतुल यादव, नीलू यादव, लोकेश यादव आदि मौजूद रहे। जलालाबाद में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने तहसील के सामने प्रदर्शन के बाद एसडीएम प्रभात राय को ज्ञापन दिया। कांट में भारतीय किसान मजदूर यूनियन राष्ट्रवादी के कार्यकर्ताओं ने थाने के पास फिल्म के निर्देशक का पुतला फूंक कर प्रदर्शन करने के बाद प्रभारी निरीक्षक राकेश मौर्य को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देकर फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।