{"_id":"669a17e3f55d50762002f265","slug":"video-shahajahapara-ma-bugdhha-paugdhata-ka-naha-mal-rashana-mahalo-na-kalkatarata-para-kaya-paratharashana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शाहजहांपुर में बाढ़ पीड़ितों को नहीं मिला राशन, महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शाहजहांपुर में बाढ़ पीड़ितों को नहीं मिला राशन, महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 19 Jul 2024 01:09 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर के मोहल्ला अब्दुल्लागंज में बाढ़ का पानी पहुंचने से लोगों की दिक्कत बढ़ गई थी। अब राहत सामग्री व राशन न मिलने से बाढ़ पीड़ित परेशान हैं। शुक्रवार को बाढ़ पीड़ित कलेक्ट्रेट पहुंचे और अतिरिक्त मजिस्ट्रेट दुर्गेश यादव को ज्ञापन देकर अपनी व्यथा सुनाई। बताया गया कि दस दिन पहले शहर की गर्रा नदी का जलस्तर बढ़ने से मोहल्ला अब्दुल्ला गंज में बाढ़ का पानी पहुंच गया था। मोहल्ले के घरों में पानी घुस गया। इसकी वजह से मोहल्ले वालों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। उनके सामने खाने के लाले भी पड़ गए। बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री का वितरण शुरू किया गया, लेकिन मोहल्ले के तमाम लोग अभी थी इससे वंचित हैं। उनको पार्षद और प्रशासन की ओर से मदद नहीं मिल पा रही। इसकी वजह से वे परेशान हैं। उनकी मांग है कि राहत सामग्री दिलवाई जाए। ज्ञापन देने वालों में राम मुरत्ता, सोना देवी, कोकिला, रामबेटी, गेंदा देवी, आरती, रीना, सुनीता आदि शामिल रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।