{"_id":"676d544e2dae78c45c0a0f16","slug":"video-shahajahapara-ma-satatapakashha-ka-nata-ka-ganara-na-nagara-nagama-karamacara-ka-jaugdha-thapapaugdha-hagama","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शाहजहांपुर में सत्तापक्ष के नेता के गनर ने नगर निगम कर्मचारी के जड़ा थप्पड़, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शाहजहांपुर में सत्तापक्ष के नेता के गनर ने नगर निगम कर्मचारी के जड़ा थप्पड़, हंगामा
शाहजहांपुर नगर निगम में लिपिक अमरदीप को सत्तापक्ष के एक नेता के गनर ने थप्पड़ जड़ दिया। नाराज कर्मचारियों ने गुरुवार को हंगामा करते हुए चौक कोतवाली में जाकर विरोध जताया। उन्होंने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मेहमान शाह निवासी अमरदीप नगर निगम में लिपिक के पद पर कार्यरत हैं। बृहस्पतिवार की सुबह वह बाइक से ड्यूटी आ रहे थे। रास्ते में अंजान चौकी के पास गलत दिशा में आए बाइक सवार पुलिसकर्मियों से उनकी बाइक टकराते बची। आरोप है कि एक सिपाही ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया और जातिसूचक गालियां दी। जान से मारने की धमकी दी। अमरदीप ने अपने साथियों को सूचना दी। इसके बाद चौक कोतवाली में जाकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। बताते हैं कि पुलिसकर्मी सत्ता पक्ष के एक नेता के गनर हैं। चौक इंस्पेक्टर राजीव तोमर ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।