{"_id":"69aff6c40ad75fde14039804","slug":"video-sp-will-celebrate-bahujan-samaj-day-on-kanshi-rams-birth-anniversary-in-shahjahanpur-2026-03-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कांशीराम जयंती पर बहुजन समाज दिवस मनाएगी सपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कांशीराम जयंती पर बहुजन समाज दिवस मनाएगी सपा
Mukesh Kumar
Updated Tue, 10 Mar 2026 04:17 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर के मोहल्ला अंटा स्थित सपा कार्यालय में मंगलवार को मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें सपा पदाधिकारियों ने कांशीराम के जन्मदिवस पर 15 मार्च को बहुजन समाज दिवस अर्थात पीडीए दिवस के रूप में मनाने व एसआईआर नोटिसों के निस्तारण कराने पर जोर दिया गया। सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कहा कि पीडीए दिवस ईदगाह रोड स्थित कोहिनूर मैरिज लॉन में मनाया जाएगा। इसमें पार्टी के लोगों को प्रत्येक विधानसभा से भारी संख्या में प्रतिभाग कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि एसआईआर में अब नोटिस रह गए हैं। पार्टी के लोगों को मिलकर जल्द निस्तारण कराना है। पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा, पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा, रणजय सिंह यादव, विजय सिंह, रामसूरत यादव, गायत्री वर्मा, अतिउल्ला सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।