{"_id":"69cbc21658a8e6b37c0abf57","slug":"video-teachers-to-stage-protests-in-delhi-against-the-mandatory-tet-requirement-2026-03-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करेंगे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करेंगे शिक्षक
Mukesh Kumar
Updated Tue, 31 Mar 2026 06:16 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर में टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष व उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री संजय सिंह ने कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता थोपना पूरी तरह अन्यायपूर्ण है। इससे पूरे देश के 20 लाख शिक्षक प्रभावित हो रहे हैं। इसके विरोध में पूरे देश के लाखों शिक्षक चार अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल-विरोध प्रदर्शन करेंगे। आंदोलन की अनुमति दिल्ली प्रशासन ने दे दी है। प्रदर्शन में 19 प्रदेशों के शिक्षक शामिल होंगे। मंगलवार को शहर के एक होटल में हुई पत्रकार वार्ता में संजय सिंह ने बताया कि जिले से दो हजार से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाएं प्रदर्शन में प्रतिभाग करने के लिए तैयार हैं। प्रत्येक विकासखंड से एक बस भेजना अनिवार्य किया गया है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने 23 अगस्त 2010 को जारी अधिसूचना के माध्यम से शिक्षक टीईटी को अनिवार्य किया गया। किंतु उससे पूर्व नियुक्त शिक्षकों को इस अनिवार्यता से छूट प्रदान की गई थी। विभिन्न राज्यों में शिक्षा का अधिकार अधिनियम अलग-अलग तिथियों में लागू हुआ। ऐसे में पूर्व नियुक्त शिक्षकों को भी टीईटी से छूट मिलनी चाहिए। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि अपने अधिकारों की रक्षा के लिए अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाएं। इस मौके पर मुनीश मिश्र, रविंद्र पाल प्रजापति, राजकुमार तिवारी, ब्रजेश कुमार वर्मा, राजकुमार सिंह, सरताज अली, यशपाल सिंह, डॉ. विनय गुप्ता, विजय प्रताप सिंह, महेंद्र सिंह, अरुण भदौरिया, अश्विनी अवस्थी, अरविंद त्रिपाठी, अरविंद गौतम आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।