{"_id":"6a7dc8a31b78d2c4ab0d03f0","slug":"video-video-officials-and-employees-showcase-their-talent-at-sports-trials-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: खेलों के ट्रॉयल में अधिकारी-कर्मचारियो ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: खेलों के ट्रॉयल में अधिकारी-कर्मचारियो ने दिखाई प्रतिभा
शाहजहांपुर। जिला खेल कार्यालय की ओर से सिविल सर्विस का ट्रायल आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न खेलों में 31 अधिकारी-कर्मचारियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर मंडल के लिए जगह बनाई है। हथौड़ा स्थित परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए ट्रायल्स में न्यायालय, लोक निर्माण विभाग, डीएसओ कार्यालय, सीएमओ कार्यालय के 31 अधिकारी-कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। जिला खेल अधिकारी एसपी बमनिया ने बताया कि डीएसओ चमन शर्मा, अपर सिविल तान्या सिंह और चंकी पांडेय का बैडमिंटन के लिए चयन किया। अजय पाल का पॉवर लिफ्टिंग और आनंद कुमार का हॉकी में चयन किया गया। इसके अलावा ऊंची कूद, लंबी कूद और दौड़ में भी दम दिखाया। बमनिया ने बताया कि मंडलीय चयन 18 व 19 अगस्त को क्षेत्रीय खेल कार्यालय डोरी लाल स्पोर्ट्स स्टेडियम बरेली में आयोजित होगा। इससे पहले डीएम की ओर से नामित प्रतिनिधि पीडी अवधेश राम ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निशांत कुमार, प्रशिक्षक मुजाहिद अली, पंकज कुमार, शकील अहमद, इरफान खान, निशांत कुमार, डॉ. उस्मान खान आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।