{"_id":"69d1606e6f1955c4e803194b","slug":"video-a-grand-procession-of-balaji-maharaj-was-taken-out-in-kairana-2026-04-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shamli: कैराना में धूमधाम से निकाली गई बालाजी महाराज की शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: कैराना में धूमधाम से निकाली गई बालाजी महाराज की शोभायात्रा
शामली। कैराना में श्री हनुमान जयंती महोत्सव पर बालाजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में झाकियों के साथ बैंड बाजों व डीजे की धुन में गुलाल के रंगों में सराबोर होकर श्रद्धालु नाचते झूमते रहे। शोभायात्रा में रथ पर सवार बालाजी महाराज रहे। शनिवार शाम चार बजे प्राचीन बनखंडी महादेव मंदिर से बालाजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ डीएम अरविंद चौहान व एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने किया। वहीं बालाजी के रथ के सेवादार की बोली 9 लाख एक हजार रुपये व सारथी की बोली दो लाख 51 हजार रुपये में राजीव वर्मा व अतुल वर्मा ने अपने नाम छुड़ाई। शोभायात्रा में महाकाल, श्रीगणेश जी भगवान, सफेद विशाल हनुमानजी, लक्ष्मी नारायण जी, भगवान शंकरजी, राधा कृष्ण, वैष्णो माता जी, शिव नृत्य, जगन्ननाथ जी, रामलला के अलावा तितली नृत्य आर्कषण का केंद्र रहे। बैंडबाजों व डीजे की भक्ति भरी धुनों पर श्रद्धालु गुलाल के रंगों में सराबोर होकर नाच रहे थे। शोभायात्रा के अंत में बालाजी भगवान फूलों से सजे रथ पर सवार थे। शोभायात्रा बनखंडी महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर चौक बाजार, जोडिया कुआ, सराफा बाजार, निर्मल चौराहा, पुराना बाजार, जामा मस्जिद, मीना मार्किट, पवन धाम, पट्टो वाला, गुंबद, शामली बस स्टैंड, टीचर कालोनी, सत्यम कालोनी, बाजार बेगमपुरा होते हुए देर रात बनखंडी महादेव मंदिर पर जाकर सम्पन्न हुई। इस अवसर पर सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस व पीएसी के जवान मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।