{"_id":"69d1118971e992baa60dfe2b","slug":"video-abdakaranagara-ma-sarafa-vayavasaya-sa-7-lkha-ka-javara-lta-palsa-ghatana-ka-bta-raha-sathagathha-2026-04-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में सराफा व्यवसायी से 7 लाख के जेवर लूटे, पुलिस घटना को बता रही संदिग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में सराफा व्यवसायी से 7 लाख के जेवर लूटे, पुलिस घटना को बता रही संदिग्ध
अंबेडकरनगर में बसखारी थाना क्षेत्र में सराफा व्यवसायी से लूट की सनसनीखेज घटना सामने आई है। पटना मुबारकपुर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने असलहा दिखाकर करीब 7 लाख रुपये के जेवरात लूट लिए और मौके से भाग निकले। पुलिस प्रथम दृष्टया इस मामले को संदिग्ध मानते हुए गहन जांच में जुटी है।
आलापुर क्षेत्र के भीमावल गांव निवासी रोहित शर्मा ने बताया कि वह बसखारी स्थित एक सुनार की दुकान से हार, सोने की चेन, अंगूठी समेत करीब 7 लाख रुपये के जेवर लेकर अपनी बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान पटना मुबारकपुर के पास दो अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।
पीड़ित के अनुसार, बदमाशों ने असलहा दिखाकर बाइक की डिक्की में रखे जेवरात लूट लिए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
आलापुर थानाध्यक्ष रितेश पांडे और बसखारी थानाध्यक्ष सुनील पांडेय ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की पड़ताल की। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।