{"_id":"69e8be4b0c8ae9e5b6012537","slug":"video-shamli-family-protests-at-private-hospital-alleging-medical-negligence-during-delivery-2026-04-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shamli: गलत उपचार का आरोप लगाकर निजी अस्पताल में हंगामा, परिजनों ने कार्रवाई की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: गलत उपचार का आरोप लगाकर निजी अस्पताल में हंगामा, परिजनों ने कार्रवाई की मांग की
शहर के करनाल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में महिला की डिलीवरी के दौरान गलत उपचार का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा कर धरना दिया और चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
मुजफ्फरनगर जिले के खतौली थानाक्षेत्र के गांव मोरमुक्का निवासी रेखा ने बताया कि 30 मार्च को उन्होंने अपनी पुत्रवधू को डिलीवरी के लिए करनाल रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां सामान्य डिलीवरी से बच्चे का जन्म हुआ, लेकिन परिजनों का आरोप है कि डिलीवरी के दौरान महिला चिकित्सक और स्टाफ ने लापरवाही करते हुए पेशाब की थैली काट दी, जिससे महिला की हालत गंभीर हो गई।
बताया गया कि पीड़ित महिला का उपचार फिलहाल मुजफ्फरनगर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में हंगामा करते हुए महिला चिकित्सक और स्टाफ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाकर शांत कराया। वहीं सीएमओ के निर्देश पर एसीएमओ डॉ. अतुल बंसल और एसीएमओ डॉ. विनोद कुमार भी अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच का आश्वासन दिया। हालांकि परिजन दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।