फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   श्रावस्ती: तूफान का डर: देर शाम तक फसल समेटने में जुटे रहे किसान

श्रावस्ती: तूफान का डर: देर शाम तक फसल समेटने में जुटे रहे किसान

Thu, 29 Oct 2026 08:05 PM IST
Narendra Arya नरेंद्र आर्य
Updated Thu, 29 Oct 2026 08:05 PM IST
श्रावस्ती: तूफान का डर: देर शाम तक फसल समेटने में जुटे रहे किसान
अर्नब तूफान की चेतवानी ने किसानों के चेहरों पर एक बार फिर से चिंता की लकीरें खींच दी। आपदा प्रबंधन टीम द्वारा 30 व 31 अक्तूबर को दी गई तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी के बाद बृहस्पतिवार को दिन भर किसान खेत में पड़ी फसल समेटने में जुटे रहे। जिन किसानों के खेतों में पानी भरा था, उन्हें भी मिनी कंबाइन मशीन से धान कटवाते देखा गया। वहीं, खेत में मड़ाई के लिए पड़ी धान की फसल की मड़ाई भी देर शाम तक जारी रही। तराई में बीते दिनों अर्नब तूफान के दौरान तेज हवा के साथ हुई तेज बारिश का दंश किसान अभी झेल भी नहीं पाए थे कि एक बार फिर अर्नब तूफान की चेतावनी जारी की गई है। तूफान के दौरान 50 से 60 किमी रफ्तार के साथ तेज हवा चलने व भारी बारिश की भी चेतावनी दी गई है। चेतावनी के बाद से जिले के किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसान बारिश से अपनी फसल बचाने के लिए बृहस्पतिवार की सुबह से लेकर रात तक खेत मे जुटे रहे। खेत में मड़ाई के लिए पड़ी धान की फसल की किसानों ने मड़ाई करवाई और खड़ी फसल को कंबाइन मशीन से कटवाया। कंबाइन मशीन से धान कटवा रहे मिश्रीपुरवा निवासी किसान मनोज कुमार ने बताया कि पूर्व में हुई बारिश में उनकी फसल खेत में गिर गई थी और पानी भर गया था। इससे काफी नुकसान हुआ था। पानी कम होने का इंतजार कर रहे थे, इस बीच फिर चेतावनी आ गई। जिसके बाद महंगी मिनी कंबाइन मशीन से धान कटवा रहे हैं। कंबाइन मशीन से कटवाने पर पशुओं के चारे के लिए मिलने वाला पुआल नहीं मिलेगा। थ्रेसर से मडाई कर रहे किशन रामयज्ञ ने बताया की धान तो वे निकाल ले जाएंगे लेकिन अगर फिर से बारिश हुई तो पुआल खराब हो जाएगा। किसान राज बहादुर ने बताया की कंबाइन से धान कटाने पर नमी अधिक रहती है और उसे सुखाना पड़ता है। इससे समय व धन दोनों का नुकसान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर लेदर मेला आज से मोतीझील में शुरू, एक्सपोर्ट क्वालिटी के उत्पाद मिलेंगे छूट पर

29 Oct 2026

अंबेडकरनगर में पेड़ की डाल से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

29 Oct 2026

दिवाली पर हांसी पुलिस अलर्ट: सुरक्षा के कड़े इंतजाम

29 Oct 2026

रोहतक में बारिश से मंडी में खरीद ठप, खुले में पड़ा धान भीगा

29 Oct 2026

राम मंदिर में सुरक्षा बलों के एआई ड्रोन बने आकर्षण का केंद्र, लगाई गई विशेष प्रदर्शनी

29 Oct 2026
विज्ञापन

सुल्तानपुर में स्कार्पियो का शीशा टूटा, वीआईपी के नेताओं ने फायरिंग का लगाया आरोप

29 Oct 2026

बादली में दिवाली पर घरों में पेंट की तैयारी, पेंटिंग के काम में तेजी बाजार में हार्डवेयर दूकान पर ग्राहकों की भीड़

विज्ञापन

VIDEO: अटल आवासीय विद्यालय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर व्याख्यान आयोजित

29 Oct 2026

VIDEO: कूड़े के ढेर पर मिलीं हेपेटाइटिस जांच किटें, स्वास्थ्य विभाग अनजान

29 Oct 2026

VIDEO: शराब के नशे में विवाद पर दोस्त की गोली मारकर हत्या

29 Oct 2026

VIDEO: हत्या के मामले में तीन सगे भाइयों सहित 6 को आजीवन कारावास

29 Oct 2026

VIDEO: रमेश बाबा की याद में भावुक हुए ब्रजवासी, नंदगांव में आज भी बरकरार है प्रेम

29 Oct 2026

VIDEO: मांट में जुआ खेलते तीन गिरफ्तार, 4570 रुपये बरामद

29 Oct 2026

VIDEO: स्टेट स्केटिंग चैंपियनशिप में मथुरा का जलवा, खिलाड़ियों ने जीते 24 पदक

29 Oct 2026

VIDEO: यूपी में अंबेडकर पार्कों का होगा कायाकल्प, हर विधानसभा को मिलेंगे एक करोड़ रुपये: असीम अरुण

29 Oct 2026

VIDEO: मथुरा जंक्शन पर नुक्कड़ नाटक से गूंजा स्वच्छता का संदेश, यात्रियों को किया जागरूक

29 Oct 2026

रायबरेली में सचिवों की हड़ताल से कामकाज ठप, समितियों में लटके ताले, खाद के लिए किसान परेशान

29 Oct 2026

बिक्रम मजीठिया केस: विजिलेंस का 40 हजार पन्नों का पूरक चालान, 736.96 करोड़ के लेन-देन की जांच

अमृतसर: डेरा कार सेवा संत भूरी वालों में महापुरुषों की वार्षिक याद में धार्मिक समागम, बड़ी संख्या में संगत ने भरी हाजिरी

29 Oct 2026

रायबरेली में एक क्विंटल घटिया खोवा पकड़ा, जेसीबी बुलाकर कराया गया नष्ट

29 Oct 2026

कानपुर: पत्नी और ससुरालवालों पर मारपीट का आरोप, पति ने मंधना चौकी में दी तहरीर

29 Oct 2026

मेरठ: अवैध कॉलोनियों और निर्माण की जांच के लिए न्यायिक आयोग पहुंचा, सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक

29 Oct 2026

सोलन: कंडाघाट में शिव कथा का समापन, शिव विवाह के प्रसंग पर भक्ति में झूमे श्रद्धालु

29 Oct 2026

कांगड़ा: करवाचौथ पर धर्मशाला के फव्वारा चौक में मेहंदी लगवाने पहुंचीं महिलाएं, कलाकारों को मिला मंच

29 Oct 2026

अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद अयोध्या में मीरा मांझी के घर पहुंचे पूर्व मंत्री पवन पांडेय, जाना हाल

29 Oct 2026

बिलासपुर: करवा चौथ पर रंग-बिरंगी चूड़ियों से सजा श्री नयना देवी जी का बाजार, सुहागिनों में खरीदारी का उत्साह

29 Oct 2026

फरीदकोट में 4 नशा तस्कर गिरफ्तार, हेरोइन व कैप्सूल बरामद

करवाचौथ पर शिमला के लोअर बाजार में उमड़ी महिलाओं की भीड़, चूड़ियों और डिजाइनर थालियों की खूब हुई खरीदारी

29 Oct 2026

वाराणसी में ढोल-नगाड़े के साथ समाजवादी पार्टी का जश्न शुरू

29 Oct 2026

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर 40 फीट गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, मां- बेटे की मौत

29 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed